अंबेडकर चौक में इंटरलॉक सड़क का निर्माण कार्य शुरू
राहगीरों को उबड़-खाबड़ रास्ते से मिलेगी निजात
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : चींचड़ोली रोड स्थित अंबेडकर चौक काफी लंबे समय से उबड़-खाबड़ व पथरीला बना हुआ था। वार्ड के लोगों ने इस बारे में ग्राम पंचायत को अवगत करवाया था। सरपंच ने जल्द ही समस्या समाधान का आश्वासन दिया था। सोमवार को अंबेडकर चौक में इंटरलॉक सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
सरपंच आमीन मनियार ने बताया कि अंबेडकर प्रतिमा के चारों तरफ उच्च गुणवत्ता की इंटरलॉक सड़क का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है जिससे पथरीले और उबड-खाबड़ रास्ते से आमजन को राहत मिलेगी। साथ ही बारिश के दिनों में होने वाले जल भराव से भी वार्ड के लोगों को छुटकारा मिल जाएगा।
अंबेडकर चौक में इंटरलॉक सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने पर वार्ड के लोगों ने खुशी जताई। इस अवसर पर बशीर मनियार, बनवारीलाल गर्वा, बाबू नाई, निजामुद्दीन तेली, रंगलाल गर्वा, कामिल चौहान व सलीम सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043495


