फर्जी नियुक्ति पत्र और ‘जिला अध्यक्ष’ नाम का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं : राहुल जाखड़
वायरल पत्र व ‘जिला अध्यक्ष’ नाम से वाहनों का उपयोग अनधिकृत
झुंझुनूं : एनएसयूआई झुंझुनूं जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित नियुक्ति पत्रों को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संगठन के नाम और पद का दुरुपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में रखा संगठन का पक्ष
राहुल जाखड़ ने कहा कि हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे नियुक्ति पत्र न तो एनएसयूआई प्रदेश कार्यालय के आधिकारिक हैंडल से जारी किए गए हैं और न ही उनकी कोई अधिकृत प्रति जिला कार्यालय को प्राप्त हुई है। ऐसे किसी भी पत्र को संगठन की ओर से मान्यता प्राप्त नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आमजन से अपील की कि वे अप्रमाणित दस्तावेजों पर विश्वास न करें।
‘जिला अध्यक्ष’ नाम से वाहनों का उपयोग भी अनधिकृत
जाखड़ ने बताया कि संगठन के संज्ञान में यह भी आया है कि कुछ वाहन “एनएसयूआई जिला अध्यक्ष” लिखकर शहर में संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे संगठन की छवि धूमिल करने का प्रयास बताया और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों का एनएसयूआई से कोई लेना-देना नहीं है।
अधिकृत नियुक्ति ही होगी मान्य
उन्होंने स्पष्ट किया कि झुंझुनूं जिले में एनएसयूआई की कोई भी नियुक्ति केवल वही मान्य होगी, जिसे प्रदेश अध्यक्ष की स्वीकृति प्राप्त हो तथा जो संगठन के आधिकारिक माध्यमों से जारी की गई हो। इसके अतिरिक्त किसी भी नियुक्ति को वैध नहीं माना जाएगा।
विधि अनुसार कार्रवाई की चेतावनी
राहुल जाखड़ ने चेतावनी देते हुए कहा कि बिना अनुमति संगठन के नाम, पद अथवा पहचान का उपयोग किए जाने पर संबंधित प्रकरण प्रशासन के संज्ञान में लाया जाएगा और विधि अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043432


