सैनी महापंचायत संगठन ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
12 प्रतिशत आरक्षण, फुले बोर्ड को अधिकार और सैनी रेजीमेंट गठन की उठाई मांग
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : सैनी महापंचायत संगठन ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी खेतड़ी सुनील कुमार चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांगों का सामूहिक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की गई।
ज्ञापन में सैनी समाज को अलग से 12 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। साथ ही महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड को देवनारायण बोर्ड की तर्ज पर वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार देने तथा बोर्ड में पदाधिकारियों की नियुक्ति शीघ्र पूर्ण करने की मांग की गई, ताकि समाज से जुड़े विकास कार्य प्रभावी रूप से संचालित हो सकें।
संगठन ने संत श्री लख्मी दास महाराज की जन्मस्थली नागौर को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने, आंदोलन के दौरान युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और बागवानी विकास बोर्ड का गठन करने की मांग भी उठाई। इसके अतिरिक्त महात्मा ज्योतिबा फुले दंपति को भारत रत्न से सम्मानित करने तथा भारतीय सेना में सैनी रेजीमेंट के गठन की मांग सहित कुल 11 सूत्रीय बिंदु ज्ञापन में शामिल किए गए।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मनीष सैनी, बाबूलाल कांकरिया, सुरेश लालोडिया, गोकुलचंद सैनी, विक्रम सैनी, शीशराम सैनी, चंदगीराम सैनी, विद्याधर सैनी, बलवीर सैनी, मुकेश सैनी, ग्यारसी लाल सैनी, बजरंग लाल सैनी, रेखा सैनी, हेमराज सैनी, विनोद सैनी, सुनील सैनी, पारस सैनी, धर्मेंद्र सैनी, श्यामलाल सैनी, कपिल सैनी और भगवाना राम सैनी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043424


