[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

12वीं बोर्ड एग्जाम के बीच नाबालिग स्टूडेंट लापता:दोस्त से मिलने की बात कहकर निकला था, पिता के पास मैसेज किया-‘पापा बचा लो मुझे, ये लोग मारेंगे’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

12वीं बोर्ड एग्जाम के बीच नाबालिग स्टूडेंट लापता:दोस्त से मिलने की बात कहकर निकला था, पिता के पास मैसेज किया-‘पापा बचा लो मुझे, ये लोग मारेंगे’

12वीं बोर्ड एग्जाम के बीच नाबालिग स्टूडेंट लापता:दोस्त से मिलने की बात कहकर निकला था, पिता के पास मैसेज किया-'पापा बचा लो मुझे, ये लोग मारेंगे'

सीकर : सीकर जिले में 17 साल के नाबालिग लड़के के गुमशुदा होने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़का दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। जो वापस नहीं लौटा। लड़के ने अपने पिता के फोन पर मैसेज किया कि पापा मुझे बचा लो। ये लोग मुझे मारेंगे। फिलहाल पुलिस नाबालिग लड़के की तलाश कर रही है।

इस संबंध में 17 साल के नाबालिग लड़के के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया- वह मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। जो वर्तमान में सीकर में रहते हैं। उनका 17 साल का बेटा 22 फरवरी की शाम करीब 3:45 बजे दोस्त से मिलने की बात कहकर मोटरसाइकिल लेकर घर से निकल गया।

इसके बाद वह कई घंटे तक वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने शाम से ही लगातार उसे कॉल और मैसेज करना शुरू किया लेकिन कोई रिप्लाई नहीं आया। इसके बाद जब परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर तलाश करना शुरू किया तो नाबालिग की बाइक रेलवे स्टेशन की पार्किंग में मिली।

नाबालिग का पिता के फोन पर मैसेज आया

इसी दौरान 23 फरवरी की सुबह 7:53 पर नाबालिग के मोबाइल से उसके पापा के पास मैसेज आया कि पापा बचा लो मुझे ये लोग मारेंगे। फिलहाल अब नाबालिग लड़के के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार वर्तमान में नाबालिग स्टूडेंट के 12वीं बोर्ड के पेपर चल रहे हैं। दो पेपर हो चुके हैं और तीन पेपर अभी होना बाकी है। इस बीच ही नाबालिग स्टूडेंट लापता हो गया। जो घर से करीब 30 हजार रुपए भी लेकर गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77