झुंझुनूं में रोहित गोदारा का गुर्गा गिरफ्तार:कॉलेज संचालक से 2 करोड़ मांगे थे; जान से मारने की धमकी दी थी
झुंझुनूं में रोहित गोदारा का गुर्गा गिरफ्तार:कॉलेज संचालक से 2 करोड़ मांगे थे; जान से मारने की धमकी दी थी
पिलानी : जिले की पिलानी पुलिस ने कुख्यात रोहित गोदारा गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले के तीसरे आरोपी ललित उर्फ लिता को झुंझुनूं जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी पर विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं।
पिलानी थानाधिकारी चंद्रभान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने ललित उर्फ लिता (निवासी स्वामी सेही, सूरजगढ़) को गिरफ्तार किया है। ललित वर्तमान में झुंझुनूं जेल में बंद था, जिसे पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। विकास उर्फ दुबे और अजय उर्फ पहलवान उर्फ भोला को पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
ललित पर 12 मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ललित एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में हत्या के प्रयास और लूट जैसे करीब 12 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरी साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे और क्या इस गैंग के तार अन्य व्यापारियों को भी निशाना बनाने से जुड़े हैं।
विदेशी नंबरों से कॉल आए थे
यह मामला बीते साल सितंबर महीने का है, जब पिलानी स्थित एक कॉलेज संचालक संजीव कुमार को विदेशी नंबरों से जान से मारने की धमकियां मिलनी शुरू हुई थीं। परिवादी संजीव कुमार ने 27 सितंबर को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 और 23 सितंबर को उनके पास विदेशी नंबरों से कॉल आए।
24 सितंबर को जब कॉल रिसीव किया गया, तो फोन करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया। आरोपियों ने व्हाट्सएप पर वॉइस रिकॉर्डिंग भेजकर 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। 26 सितंबर को दोबारा चैट और रिकॉर्डिंग भेजकर दबाव बनाया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2041347


