सुजानगढ़ में 173 मरीजों की आंखों की जांच:48 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित, द यंग्स क्लब ट्रस्ट सभागार में लगा कैंप
सुजानगढ़ में 173 मरीजों की आंखों की जांच:48 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित, द यंग्स क्लब ट्रस्ट सभागार में लगा कैंप
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में नेत्र जांच और लेंस प्रत्यारोपण शिविर लगा। शिविर में कुल 173 नेत्र रोगियों की निशुल्क जांच की। इनमें से 48 मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए योग्य पाए गए, जिनका चयन किया गया। सभी रोगियों को निशुल्क दवाएं भी प्रदान की गईं। शिविर प्रभारी गिरधर शर्मा ने बताया कि द यंग्स क्लब ट्रस्ट सभागार, सुजानगढ़ में शिविर लगा। इसमें चूरू, सीकर और नागौर जिलों के कुल 173 रोगी लाभान्वित हुए, जिनमें 92 शहरी और 81 ग्रामीण क्षेत्रों से थे।
द यंग्स क्लब ने प्रतापसिंह सिंघी की स्मृति में निशुल्क शिविर लगवाया। ये शिविर भामाशाह कमलादेवी सिंघी के सहयोग से रविवार को संपन्न हुआ। जिसमें डॉ. अपूर्व कोटिया ने मरीजों की जांच की।
शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. एसके छाबड़ा, एडवोकेट निरंजन सोनी, विजय कुमार गोयल, डॉ. एसएन बजाज, सुमित पाटनी, डॉ. एसएन जांगिड़, विनय भूतोडिया, सुशीला देवी क्याल, हरि प्रसाद तोदी, महेश तंवर, राजकुमार क्याल, डॉ. घनश्यामनाथ कच्छावा, देवकिशन मालपानी और दानमल शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
शिविर को सफल बनाने में बिमल भूतोडिया, हाजी मोहम्मद, प्रतीक चोटिया, अंकित चोटिया, कुणाल सोनी, योगेंद्र-वीणा भोजक, रमन प्रजापत, श्रवण सांखला, रामचंद्र टेलर और अहमद लतीफ ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2041318


