झुंझुनूं में किसान बोले- धनूरी टोल प्लाजा अवैध:धरने पर बैठे, स्थानीय लोगों को टोल फ्री करने समेत 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा
झुंझुनूं में किसान बोले- धनूरी टोल प्लाजा अवैध:धरने पर बैठे, स्थानीय लोगों को टोल फ्री करने समेत 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा
झुंझुनूं : झुंझुनूं में धनूरी टोल प्लाजा पर किसानों ने नारेबाजी की। अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव और किसान नेता अरविंद गढ़वाल के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से बड़ी संख्या में ग्रामीण टोल पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी 6 सूत्री मांगों का ज्ञापन मैनेजमेंट को सौंपा।
मैनेजमेंट द्वारा मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लेने से नाराज ग्रामीणों ने टोल को ‘टोल फ्री’ करवा दिया और मौके पर ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस मौके पर ग्रामीणों ने मुख्य रूप से टोल नियमों के उल्लंघन का मुद्दा उठाया और नारेबाजी की।
किसान नेता रमेश राहड़ ने कहा कि टोल मैनेजर ने चर्चा के लिए आधा घंटा मांगा था, लेकिन ग्रामीणों ने एक घंटे तक इंतजार किया। जब कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला, तो ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरने का निर्णय लिया। जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, आंदोलन को और मजबूत किया जाएगा।
अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव अरविंद गढ़वाल ने कहा कि टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी गांवों की गाड़ियों का टोल पूरी तरह माफ होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार दो टोल के बीच 60 किमी की दूरी होनी चाहिए, जबकि लम्बोर बड़ी और धनूरी के बीच मात्र 43 किमी की दूरी है। इस अवैध टोल को हटाया जाए। जबकि रोड निर्माण के समय में तय किए गए 16 हजार 700 पेड़ तुरंत लगाए जाएं, जो अब तक नहीं लगे हैं। हाईवे के सभी सुरक्षा और दिशा-निर्देशों को भी सख्ती से पूरा किया जाए।
आंदोलन के दौरान अरविंद गढ़वाल, रमेश राहड़ के साथ अजीत सिंह, महेन्द्र बाबल, तौफीक, विजय खालिया, देवकीनंदन बसेरा, जयपाल महला, शीशराम सरावग, महिपाल पूनिया, नरेश राहड़, दिनेश, शाहिद खान, जगमाल, न्यूम भाटी, अनीश, साहिन, सुमित बलौदा, राजवीर खिचड़, अलीमुदिन, विकास महला, अनूप कटारिया, अरुण कालेर, सुरेंद्र सिलाएच, संदीप रेवाड़, सद्दाम समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039284



