[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देशभर से आने वाले भक्तों को सुगम दर्शन कराना ही प्राथमिकता: संभागीय आयुक्त पूनम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

देशभर से आने वाले भक्तों को सुगम दर्शन कराना ही प्राथमिकता: संभागीय आयुक्त पूनम

देशभर से आने वाले भक्तों को सुगम दर्शन कराना ही प्राथमिकता: संभागीय आयुक्त पूनम

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में 21 फरवरी से आयोजित होने वाले वार्षिक लक्खी फाल्गुन मेले की तैयारियों को लेकर पुलिस थाने स्थित कंट्रोल रूम में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संभागीय आयुक्त पूनम ने की।

संभागीय आयुक्त ने कहा कि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे “बाबा श्याम के सेवक” के रूप में अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के दर्शन कर सकें और सुरक्षित अपने गंतव्य तक लौटें।

बैठक में श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान एवं कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने मंदिर कमेटी की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

9 सेक्टर में विभाजित मेला क्षेत्र

प्रशासनिक दृष्टि से मेले को 9 सेक्टर में बांटा गया है। चारण मेला मैदान में दबाव बढ़ने की स्थिति को देखते हुए एक अतिरिक्त मैदान तैयार किया गया है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर उपयोग में लिया जाएगा। इस बार सांवलपुरा पार्किंग स्थल को भी विकसित किया गया है। चारों दिशाओं में पार्किंग व्यवस्था कर यातायात को नियंत्रित किया जाएगा। भंडारे और वाहन पास के लिए सारथी ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य किया गया है।

44 एलईडी से मिलेंगे दिशा-निर्देश

जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि इस बार पिछली बार की तुलना में व्यवस्थाओं का विस्तार किया गया है। श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देने के लिए 44 एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। नगरपालिका द्वारा विभिन्न मार्गों पर सड़क सुधार एवं अलोदा रोड पर नाले की समस्या का समाधान भी कराया गया है।

पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा जयपुर से रींगस पैदल मार्ग पर अधूरे कार्य को लेकर नाराजगी जताते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में उपखंड अधिकारी एवं मेला मजिस्ट्रेट मोनिका सामोर, डिप्टी राव आनंद कुमार, थाना अधिकारी पवन चौबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग बनाए रखने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles