डोटासरा के ‘डुप्लिकेट’ बोले- घर से नहीं निकल पा रहा:लोग बोलते- साहब आ गए, इनके लिए चाय बनवाओ, मैं तो बस एक कैटरिंग वाला
डोटासरा के 'डुप्लिकेट' बोले- घर से नहीं निकल पा रहा:लोग बोलते- साहब आ गए, इनके लिए चाय बनवाओ, मैं तो बस एक कैटरिंग वाला
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के डुप्लिकेट नरेश सिंधी इन दिनों चर्चा में हैं। सीकर पहुंचे नरेश सिंधी से हमारे मीडिया कर्मी ने बात की तो उन्होंने बताया कि रील वायरल होने के बाद से घर से बाहर नहीं निकल पा रहा हूं। जहां जाता हूं लोग फोटो खिंचवाने आ जाते हैं। बोलते हैं कि साहब आ गए हैं।
दरअसल, एक शादी में खाना खाते हुए मेडिकल रिप्रजेंटेटिव नरेश सिंधी की रील वायरल हो गई। लोग उन्हें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समझने लगे। नरेश सिंधी की उस रील को अब तक 22 लाख लोग देख चुके हैं।
डोटासरा से मिलने के लिए जयपुर पहुंचे
अब नरेश सिंधी को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मिलने के लिए जयपुर पहुंचे। लाडनूं से जयपुर जाते समय नरेश सिंधी कुछ देर सीकर में कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट गोविंद पटेल के ऑफिस रूके। यहां लोगों ने उन्हें देखा तो लगा गोविंद सिंह डोटासरा भी आ गए। माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।


कौन हैं नरेश सिंधी
नरेश सिंधी मूल रूप से जयपुर के निवासी हैं। पिछले लगभग 20 सालों से लाडनूं में रह रहे हैं। वे मेडिकल क्षेत्र में नौकरी करने के साथ-साथ कैटरिंग का बिजनेस करते हैं।
डोटासरा के ननिहाल में कैटरिंग के लिए गए थे
यह वीडियो डोटासरा के ननिहाल रिंगण गांव में आयोजित एक विवाह समारोह का है। नरेश कुमार वहां कैटरिंग के सिलसिले में पहुंचे थे। समारोह में मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि वे बिल्कुल पीसीसी चीफ जैसे दिखते हैं। इसके बाद मौके पर उनका वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया, जो तेजी से शेयर हो गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2036421


