हुक्मा की ढाणी (स्वामी सेही) में भाजपा नेता राजेश दहिया का भव्य स्वागत
हुक्मा की ढाणी (स्वामी सेही) में भाजपा नेता राजेश दहिया का भव्य स्वागत
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
पिलानी : पिलानी विधानसभा क्षेत्र के गांव हुक्मा की ढाणी (स्वामी सेही) में शनिवार को भाजपा नेता राजेश दहिया का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। अवसर था बाबा गोकुलनाथ मंदिर में आयोजित स्वामणी कार्यक्रम का, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। धार्मिक माहौल के बीच कार्यक्रम में सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान राजेश दहिया ने पूर्व में किए गए अपने वादे को पूरा करते हुए कल्याणों के बास को स्वामी सेही पंचायत में यथावत रखने की घोषणा दोहराई। उनके इस निर्णय पर ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया। स्वागत स्वरूप ग्रामीणों ने उन्हें 21 किलो फूलों की विशाल माला पहनाई तथा साफा बांधकर सम्मानित किया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर युवा नेता सोमवीर लाम्बा, सूरजगढ़ प्रधान बलवान, सुरेन्द्र भाटिया, पवन मेघवाल, राजेन्द्र मास्टर (गुढा), किशोरी लाल, चरण सिंह, सरपंच ईश्वर सिंह पुनिया, जनानारायण कुल्हरी, रिशाल सिंह नेहरा, विजय सिंह कुल्हरी, महेन्द्र सिंह मास्टर, विकास कुल्हरी, राकेश पत्रकार, मोहनलाल मास्टर, श्रीचंद पिलानियां, सुबेसिंह पिलानिया, प्रवीण साईपवार, सुरेन्द्र (मोदी), रघुवीर नेहरा, अमरसिंह कुल्हरी, रामसिंह कुल्हरी, सहीराम साईपवार, संदीप कुल्हरी, मुकेश पिलानिया सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033598


