हीटर से चिपका मिला तहसीलदार के ड्राइवर का शव:एडीएम, एसडीएम सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे; एफएसएल ने साक्ष्य जुटाए
हीटर से चिपका मिला तहसीलदार के ड्राइवर का शव:एडीएम, एसडीएम सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे; एफएसएल ने साक्ष्य जुटाए
बीदासर : चूरू के बीदासर में तहसीलदार के ड्राइवर की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर एडीएम, एसडीएम सहित कई अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राजगढ़ तहसील के चेलाना बास निवासी गुरुदयाल सिंह (53) के रूप में हुई है। वह रेक्सो कंपनी द्वारा कार्यरत थे और करीब दो साल से तहसीलदार की गाड़ी चला रहे थे। गुरुदयाल सिंह तहसील कार्यालय के ऊपर बने एक कमरे में ही रहते थे।
यह घटना तब सामने आई जब कार्यालय के पास रहने वाले आनंद, जो गुरुदयाल सिंह के साथ स्टेशन जाने वाले थे, उन्हें सुबह उठाने पहुंचे। दरवाजा न खुलने पर आनंद ने धक्का देकर उसे खोला। अंदर गुरुदयाल सिंह हीटर से चिपके हुए मृत पाए गए।
यह दृश्य देखकर आनंद ने तुरंत पास के क्वार्टर में रह रहे तहसीलदार अमर सिंह बोचला को सूचना दी। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और उच्चाधिकारियों, पुलिस तथा मृतक के परिजनों को सूचित किया।
सूचना मिलने पर एडीएम संतोष कुमार मीणा, एसडीएम अम्मीलाल यादव और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने कृष्ण कुमार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033377

