[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर के बरड़ासर में कांग्रेस की पहली बैठक:नरेगा बचाओ अभियान पर चर्चा, जिला सचिव बोले- सरकार की नीतियों से आमजन कमजोर हो रहा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर के बरड़ासर में कांग्रेस की पहली बैठक:नरेगा बचाओ अभियान पर चर्चा, जिला सचिव बोले- सरकार की नीतियों से आमजन कमजोर हो रहा

सरदारशहर के बरड़ासर में कांग्रेस की पहली बैठक:नरेगा बचाओ अभियान पर चर्चा, जिला सचिव बोले- सरकार की नीतियों से आमजन कमजोर हो रहा

सरदारशहर : सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के बरड़ासर गांव में कांग्रेस कमेटी की पहली बैठक हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नरेगा बचाओ अभियान के तहत आमजन को जागरूक करना था। बैठक में जिला सचिव किशनाराम मेघवाल (देराजसर), जिला अध्यक्ष सुरेश कला एडवोकेट, जिला प्रभारी डीके मेघवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील मेघवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिला सचिव किशनाराम मेघवाल ने बताया- ये आयोजन कांग्रेस के ‘नरेगा बचाओ अभियान’ का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य आमजन को जागरूक करना है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन नीतियों से आमजन कमजोर हो रहा है और कांग्रेस इसके खिलाफ संघर्ष कर रही है।

इस अवसर पर कालूराम मेघवाल, गौरव कुरील सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नरेगा से जुड़ी योजनाओं, रोजगार सुरक्षा और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने ग्रामीणों से संगठित रहने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने की बात भी कही।

Related Articles