एसपी ऑफिस में एडवोकेट से बदसलूकी का आरोप:वकीलों ने न्यायिक कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
एसपी ऑफिस में एडवोकेट से बदसलूकी का आरोप:वकीलों ने न्यायिक कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
चूरू : चूरू में एसपी कार्यालय में एक एडवोकेट के साथ कथित बदसलूकी का मामला गरमा गया है। इस घटना के विरोध में चूरू बार संघ के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया और एसपी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले एडवोकेट अभिषेक पूनियां के साथ एसपी कार्यालय में दुर्व्यवहार किया गया था। बार एसोसिएशन ने इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया था।
निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक कार्रवाई न होने पर अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता एसपी कार्यालय पहुंचे और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान एसपी से अधिवक्ताओं की वार्ता हुई, जिसमें उन्होंने दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने आगे की रणनीति पर विचार करने की बात कही। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033403


