12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू:अंग्रेजी अनिवार्य विषय के पेपर से दो केंद्रों पर हुई शुरुआत
12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू:अंग्रेजी अनिवार्य विषय के पेपर से दो केंद्रों पर हुई शुरुआत
चूरू : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2026 की मुख्य परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गईं। 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं अंग्रेजी अनिवार्य विषय के पेपर के साथ प्रारंभ हुईं। परीक्षा के लिए कस्बे में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और राजकीय जन कल्याण बालिका विद्यालय को केंद्र बनाया गया था। इन केंद्रों पर राजकीय और गैर-राजकीय शिक्षण संस्थानों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
राजकीय जन कल्याण बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के केंद्राधीक्षक हीरालाल भूपेश ने बताया कि उनके केंद्र पर कुल 157 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 155 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि दो अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के केंद्राधीक्षक रामगोपाल सैनी के अनुसार, उनके केंद्र पर 302 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 300 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033322
