[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : हरिसिंह को आया हार्ट अटैक चिरंजीवी योजना में केसलेश मिला ईलाज तो बची जान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : हरिसिंह को आया हार्ट अटैक चिरंजीवी योजना में केसलेश मिला ईलाज तो बची जान

योजना अधिकृत आरोग्यम हार्ट केयर शिवम हॉस्पिटल में मिल रहा है हार्ट सम्बंधित ईलाज

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : चारावास निवासी हरिसिंह पुत्र रामकरण को 3 मई को हार्ट अटैक आने पर चिरंजीवी योजना ने कैशलेस उपचार दिलाकर जान बचाई। मरीज हरिसिंह को 3 मई को सीने में तेज दर्द होने पर जिला मुख्यालय पर स्थित चिरंजीवी अधिकृत शिवम हॉस्पिटल के आरोग्यम हार्ट केयर सेंटर पर भर्ती करवाया गया जहां पर कार्डियोलोजिस्ट डॉ जयपाल बुगालिया व उनकी टीम द्वारा चेकअप करने पर पता चला कि हरिसिंह की हालत नाजुक है। तुरन्त एंजियोग्राफी की गई तो पता चला कि तीन मुख्य नसों में से दो 100 प्रतिशत ब्लॉक हों चुकी थी। हार्ट रेट 40 ही थी। जिसको पेस मेकर लगाकर हार्ट रेट बढ़ाई गई। हरिसिंह को दो नसों में तीन स्टंट लगाये गए। हरिसिंह का यह पूरा उपचार राज्य सरकार की चिरंजीवी योजना के तहत केसलेश हुआ। हरिसिंह के परिजनों ने चिरंजीवी योजना में कैशलेस उपचार के लिए राज्य सरकार और डॉ जयपाल बुगालिया की टीम का आभार जताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89