जसरापुर के चारावास गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन:पपूरना ने जीता 51 हजार का पुरस्कार, 64 टीमों ने लिया भाग
जसरापुर के चारावास गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन:पपूरना ने जीता 51 हजार का पुरस्कार, 64 टीमों ने लिया भाग
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के चारावास गांव में समाजसेवी के सौजन्य से 25 जनवरी से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में पपूरना की टीम ने चारावास को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 51 हजार रुपए और उपविजेता को 31 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता में कुल 64 टीमों ने भाग लिया, जिससे क्षेत्र में खेल के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। फाइनल मुकाबला चारावास और पपूरना के बीच खेला गया। पपूरना ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया।
चारावास की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 122 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पपूरना की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 11.3 ओवर में 123 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उदयपुरवाटी विधायक शुभकरण चौधरी रहे, जबकि अध्यक्षता बजरंग सिंह चारावास ने की। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. सुभाष मांठ, अरविंद जांगिड़, मास्टर सुरेंद्र कुमार, अंजू शेरावत और प्रिंसिपल होशियार सिंह मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि शुभकरण चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा निखारने का सशक्त माध्यम हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने आयोजकों की सराहना की।
विजेता पपूरना टीम को 51 हजार रुपए और उपविजेता चारावास टीम को 31 हजार रुपए नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। पपूरना के सुनील सैनी को मैन ऑफ द मैच और रामनिवास कसाना कूठानिया को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार पपूरना के मनीष शर्मा एवं बेस्ट बॉलर का खिताब महेश चाहर को प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता में ओमप्रकाश खाखिल एवं राजकुमार बुडानिया ने अंपायर की भूमिका निभाई। समापन समारोह में दर्शन नेहरा, जोराराम मांठ, महावीर मांठ, सुमेर बोरायण, धर्म सिंह चाहर, कैलाश मीणा, सुनील मांठ, अनिल कुमावत, पंकज अग्रवाल, डॉ. सोनु चाहर, मुकेश कल्याण, संदीप बोराण, कंवर सिंह कल्याण सहित ग्रामीण, खेल प्रेमी और युवा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033193


