मेरी पास करवाई हुई सड़कों का फीता काटते फिरते हैं, भूतपूर्व सांसद को बताया असामाजिक तत्व, बजट पूर्व चर्चा पर सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार के तीखे बोल
मेरी पास करवाई हुई सड़कों का फीता काटते फिरते हैं, भूतपूर्व सांसद को बताया असामाजिक तत्व, बजट पूर्व चर्चा पर सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार के तीखे बोल
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन
सूरजगढ़ : राजस्थान सरकार द्वारा कल 11 फरवरी को राज्य का बजट पारित किया जाएगा। झुंझुनूं जिले को भी इस बजट से बड़ी उम्मीदें हैं। ऐसे में सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने बजट पूर्व चर्चा में अपनी बात रखी, साथ ही उन्होंने पूर्व सांसद संतोष अहलावत पर भी कटाक्ष किया।
विधायक श्रवण कुमार ने बताया कि वे मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से मिले तथा सूरजगढ़ क्षेत्र के लिए 20 से 25 सड़कों की जरूरत की बात रखी जिसपर उपमुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है।
श्रवण कुमार ने भाजपा नेत्री व पूर्व सांसद संतोष अहलावत पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ज्यादातर सड़कें उनके द्वारा पास करवाई जा रही है जबकि भाजपा नेता अपने साथ 4-5 लोगों को साथ रखती हैं और फीता काट कर सड़कों का उद्घाटन कर देती हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार व विधानसभा स्टैंडिंग कमेटी के स्पष्ट निर्देश हैं कि राज्य सरकार द्वारा पास किए गए किसी भी कार्य का उद्घाटन स्थानीय जीते हुए विधायक द्वारा किया जाएगा, बावजूद इसके हारे हुए भाजपा नेता उद्घाटन करते हैं व स्वतंत्रता दिवस तथा गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण भी करते हैं।
सरकार ने तय कर दिया है उसके बाद भी इस तरह की हरकत बहुत बड़ी अनियमितता है व अनुशासनहीनता है। मुझे जब जनता ने नकारा था तब मैंने सरकार के आदेशों की पालना की थी और घर पर बैठ गया था।
श्रवण कुमार ने कहा कि उन्हें जनता ने नकार दिया है तो अब उन्हें वे काम करने चाहिए जो एक हारा हुआ प्रत्याशी करता है। लगता है कि इनका दिमाग कुछ खराब हो गया है।
इसके अलावा विधायक श्रवण कुमार ने पानी के लिए अपने प्रयासों को भी इंगित किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनके कहने पर क्षेत्र में पानी कि कमी पर ध्यान दिया तथा इस सम्बन्ध में कार्य भी प्रारंभ हो गया है। जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया।
विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि पद पर बैठने के बाद हर व्यक्ति का यह कर्तव्य बन जाता है कि वह गरीब जनता का भला करे व न्याय करें। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में कुर्बान होने वाले महापुरुषों की आत्मा को इस बात से संतोष मिलता है जब एक काबिल और ईमानदार इंसान किसी पद पर बैठता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033046


