हजरत जमालुद्दीन–कमालुद्दीन शाह का दो दिवसीय उर्स शुरू, झंडे की रस्म व गुस्ल अदायगी के साथ हुई शुरुआत
दरगाह पर जायरीनों ने चादर चढ़ाकर मांगी अमन-चैन की दुआ
चिड़ावा : चिड़ावा कस्बे की पुरानी बस्ती में श्याम मंदिर के पास स्थित हजरत जमालुद्दीन कमालुद्दीन शाह की दरगाह में सोमवार 10 फरवरी से दो दिवसीय उर्स की विधिवत शुरुआत हुई। उर्स की शुरुआत सबसे पहले झंडे की रस्म अदा कर की गई, जिसके बाद जायरीनों की मौजूदगी में गुस्ल की रस्म निभाई गई।
उर्स शुरू होते ही दूर-दराज से जायरीनों का दरगाह पर पहुंचना शुरू हो गया। जायरीनों ने मजार पर माथा टेककर चादर व फूल पेश किए और देश में अमन-चैन, खुशहाली व आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। पूरे परिसर में सूफियाना माहौल और आस्था का विशेष दृश्य देखने को मिला।
इस मौके पर गद्दीनाशीन खादिम पीर मुंशी खान, इमाम साहब सहित अशोक रंगरेज, राजू मनिहार, चिराग मनिहार, फरीद खान, सीता माई, वजीर भाई, लियाकत, मौलाना कमर, रज्जाक भाई, इमरान खान, साजिद मणियार, शहजाद, लतीफ खान, अजीज खान, आबिद खान, शौकीन खान, रोहित, इब्राहिम, बिलाल सहित अन्य लोगों ने उर्स के दौरान व्यवस्थाएं बनाए रखने में सहयोग किया।
आज होगा लंगर व कुल की रस्म
उर्स प्रबंधक फरीद खान ने बताया कि मंगलवार 11 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सीता बाई की ओर से लंगर का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम 8 बजे कुल के छींटे की रस्म अदा की जाएगी। इस दौरान जायरीन दरगाह पर हाजिरी देकर जियारत करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033348

