डाडा फतेहपुरा में डीपी चोरी होने से बिजली गुल:बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
डाडा फतेहपुरा में डीपी चोरी होने से बिजली गुल:बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
खेतड़ी : डाडा फतेहपुरा गांव में बीती रात बिजली विभाग की डीपी चोरी हो गई, जिससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कड़ाके की सर्दी के बीच बिजली गुल होने से बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को रातभर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना के बावजूद न तो प्रशासन और न ही बिजली विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी समय पर मौके पर पहुंचा। बिजली न होने के कारण ग्रामीणों को सर्दी से बचाव के लिए हीटर, ब्लोअर जैसे उपकरण बंद रखने पड़े। इसके अलावा पानी की आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग और गांव की सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हुई।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पहले भी डीपी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन बिजली विभाग की उदासीनता के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि डीपी की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं और न ही रात में गश्त की व्यवस्था है, जिससे चोर बेखौफ होकर सरकारी संपत्ति चुरा रहे हैं।
बिजली विभाग द्वारा देर से कार्रवाई किए जाने से ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द नई डीपी लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033416


