कंज्यूमर्स वॉइस अभियान के तहत टी-शर्ट का विमोचन
राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन 1915 के प्रचार-प्रसार पर रहेगा फोकस
झुंझुनूं : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग झुंझुनूं द्वारा संचालित “कंज्यूमर्स वॉइस जागरूकता अभियान” के अंतर्गत सोमवार को अभियान की टी-शर्ट का विमोचन किया गया। टी-शर्ट का विमोचन आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने उपभोक्ता जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
टी-शर्ट के माध्यम से राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1915 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर त्वरित समाधान प्राप्त कर सकें। अभियान की पहली टी-शर्ट हॉकर दिलीप यादव को भेंट की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने कहा कि कंज्यूमर्स वॉइस अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों और दायित्वों के प्रति जागरूक करना तथा त्वरित न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों, कार्यशालाओं और गतिविधियों के माध्यम से आमजन को उपभोक्ता कानूनों की जानकारी दी जाएगी।
साथ ही, उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए ई-जागृति प्लेटफॉर्म की जानकारी भी व्यापक रूप से दी जाएगी, जिससे डिजिटल माध्यम से उपभोक्ता समस्याओं का शीघ्र समाधान संभव हो सके।
कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, उपभोक्ता आयोग सदस्य प्रमेंद्र सैनी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी भीम सिंह राजपुरोहित, कनिष्ठ सहायक महावीर मीणा, अमित शर्मा, एजाज नबी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2032973


