[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान में नई नियुक्ति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान में नई नियुक्ति

राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान में नई नियुक्ति

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

झुंझुनूं : राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय की पालना में सेवानिवृत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईस्माईल खान को संस्थान का प्रदेश वरिष्ठ महासचिव नियुक्त/मनोनीत किया गया है। यह आदेश दिनांक 8 फरवरी 2026 को जारी किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने खां के प्रशासनिक अनुभव एवं संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर विश्वास जताते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संस्थान की गतिविधियों को नई दिशा एवं गति मिलेगी। नियुक्ति की जानकारी मिलने पर सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों एवं सदस्यों ने ईस्माईल खान को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles