आदर्श स्कूल में आशीर्वाद समारोह में किया प्रतिभाओं का सम्मान
आदर्श स्कूल में आशीर्वाद समारोह में किया प्रतिभाओं का सम्मान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : आदर्श पब्लिक स्कूल रतनशहर में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कक्षा 10 के विद्यार्थियों का आशीर्वाद व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनीष सैनी प्राचार्य जिला चुरु ( पूर्व विद्यार्थी) एवं हरिराम सैनी थे। अध्यक्षता मोहनलाल जांगिड़ ने की।
विद्यालय के निदेशक महेश कुमार वर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया कि विद्यार्थियों की लगन, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों की निरंतर मेहनत के परिणामस्वरूप ही आज यह उपलब्धि संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि लगन, परिश्रम, संस्कार और संकल्प ही सफलता की कुंजी है। समारोह में नर्सरी से कक्षा 9 तक स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय सचिव दीपक वर्मा ने कक्षा 10 के विद्यार्थियों को 12 फरवरी से प्रारंभ होने वाली परीक्षाओं के लिए पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और मेहनत के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन राजेश शर्मा ने किया। विद्यालय स्टाफ ने कक्षा 10 के विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033044


