[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों की अनूठी पहल, कलेक्टरेट के सामने हुआ सद्बुद्धि महायज्ञ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों की अनूठी पहल, कलेक्टरेट के सामने हुआ सद्बुद्धि महायज्ञ

लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों की अनूठी पहल, कलेक्टरेट के सामने हुआ सद्बुद्धि महायज्ञ

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के आह्वान पर सीकर कर्मचारी संयुक्त महासंघ द्वारा मंगलवार को लंबित मांगों को लेकर अनूठा विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष पोखरमल बुरड़क के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सीकर कलेक्टरेट के सामने सद्बुद्धि महायज्ञ का आयोजन कर सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाने का प्रयास किया।

जिलाध्यक्ष पोखरमल बुरड़क ने बताया कि कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इन मांगों को लेकर कर्मचारी वर्ग पूर्व में कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुका है, लेकिन समाधान नहीं होने से इस बार विरोध का शांतिपूर्ण और प्रतीकात्मक तरीका अपनाया गया। सद्बुद्धि महायज्ञ के माध्यम से सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपेक्षा की गई।

प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारी रहे मौजूद

महायज्ञ में संयुक्त महासंघ के सभी घटक संगठनों के पदाधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री उपेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष पोखरमल बुरड़क, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवण थालोड़, आईटी यूनियन जिलाध्यक्ष राकेश थालोड़, उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, मघाराम बुरड़क, कृषि संघ से सुरेश शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी संघ जिलाध्यक्ष भागीरथ सारण, उपाध्यक्ष सोहनलाल बावरिया, संयुक्त मंत्री संजना उपस्थित रहे।

इसके अलावा नर्सेज यूनियन से रामकुमार जाखड़, सुरेश ढाका, महेंद्र फोगावट, महेश आबूसरिया, रमेश पुनिया, सुमन सारण, आशा, साबिर, आयुर्वेद संघ से ओमप्रकाश बिजारणिया, सीएचओ संघ से मनोज मुंड, महेंद्र सिंह भामु, दिनेश कुलहरी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।

कर्मचारियों ने एक स्वर में सरकार से लंबित मांगों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की, अन्यथा आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी भी दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin