[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भामसी में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित:महिला कबड्डी में रवीना सोनी बेस्ट प्लेयर बनीं, बिंजावास टीम ने जीता पुरुष कबड्डी मैच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

भामसी में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित:महिला कबड्डी में रवीना सोनी बेस्ट प्लेयर बनीं, बिंजावास टीम ने जीता पुरुष कबड्डी मैच

भामसी में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित:महिला कबड्डी में रवीना सोनी बेस्ट प्लेयर बनीं, बिंजावास टीम ने जीता पुरुष कबड्डी मैच

सादुलपुर : सादुलपुर के निकटवर्ती गांव भामसी में रविवार को क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में भगत सिंह फोर्स की ओर से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में महिला कबड्डी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें भामसी की टीम विजेता बनी और रवीना सोनी को बेस्ट प्लेयर चुना गया। पुरुष कबड्डी का फाइनल बिंजावास ने जीता।

महिला कबड्डी प्रतियोगिता में भामसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बेरासर छोटा की टीम उपविजेता रही। रवीना सोनी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्लेयर का खिताब दिया गया। पुरुष कबड्डी का फाइनल मुकाबला बिंजावास और न्यागल के बीच खेला गया। इसमें बिंजावास की टीम ने 6 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। उद्घाटन मैच भामसी ए और भामसी बी के बीच हुआ, जिसमें भामसी ए विजेता रही।

अन्य प्रतियोगिताओं में मटका दौड़ में बेरासर की कृष्णा प्रथम, दुर्गा द्वितीय और कविता तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर बूढ़ा दौड़ में जोगेंद्र फगेड़िया ने पहला, लक्ष्मी नारायण ने दूसरा और दुलाराम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला रस्साकशी प्रतियोगिता में भी भामसी की महिला टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के दौरान क्रीड़ा भारती की प्रांत महिला प्रमुख एडवोकेट गायत्री पूनिया ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं और महिलाओं के लिए भी उतने ही आवश्यक हैं। क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष राजकुमार पूनिया ने कबड्डी को ओलंपिक में शामिल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कबड्डी भारत का पारंपरिक और लोकप्रिय खेल है, जिसे वैश्विक पहचान मिलनी चाहिए।

इस अवसर पर एडवोकेट गायत्री पूनिया, चिड़ावा की निर्मल शर्मा, अनूप पूनिया, मोहन लाल झाड़सर, कर्ण सिंह फगेड़िया, जुगल किशोर पूनिया और राजकुमार पूनिया का स्वागत किया गया। दिनेश पूनिया, नीरू शर्मा, राजबाला कालेर, सोनू और निहाल सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। अंत में एडवोकेट राजेश सारण और राजेश कसवा ने विजेता टीमों व खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। सुखवीर भामाशी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin