[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-बिसाऊ : अनूठी मिसाल: पूरा थाना बना भाई, सफाई कर्मी के बेटे की शादी में भर दिया मायरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंबिसाऊराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-बिसाऊ : अनूठी मिसाल: पूरा थाना बना भाई, सफाई कर्मी के बेटे की शादी में भर दिया मायरा

अपराधियों में भय एवं आमजन में विश्वास के ध्येय के साथ शांति एवं कानून व्यवस्था संभाल रही बिसाऊ थाना पुलिस ने गुरुवार को अनूठी मिसाल कायम की।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं-बिसाऊ : अपराधियों में भय एवं आमजन में विश्वास के ध्येय के साथ शांति एवं कानून व्यवस्था संभाल रही बिसाऊ थाना पुलिस ने गुरुवार को अनूठी मिसाल कायम की। समूचा पुलिस थाना भाई बन गया और बहन के बेटे की शादी में मायरा भरा।

थानाधिकारी कमलेश कुमार व उनकी टीम ने थाना परिसर में सफाई का काम कर अपने परिवार का पेट पाल रहे किशोरी लाल वाल्मीकि के बेटे दीपक के विवाह के मौके पर गुरुवार को भाई का धर्म निभाया और शादी में मायरा भरा। मायरे की रस्म के दौरान किशोरीलाल व उनकी धर्म पत्नी बबली देवी तथा परिजनों की आंखें खुशी से छलक उठी।

थानाधिकारी कमलेश कुमार के नेतृत्व में एएसआई इन्द्राज सिंह, एएसआई हजारी लाल, लालचन्द, दलीप, हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश, बहादुर सिंह, हैड कांस्टेबल महेन्द्र कुमार, विजेन्द्र सिंह, राकेश कुमार, विजय सिंह, नरेन्द्र, रिंकु कुमार, श्रीराम, सतपाल सिंह, महेन्द्र सिंह, आदि किशोरी लाल वाल्मीकि के देर शाम घर पहुंचे।। जहां बहन बबली देवी के पुत्र दीपक की शादी का मायरा भरा।

बहन बबली को थाना स्टाफ ने तिलक लगाकर चुनरी ओढाई और उन्होंने शादी में दीपक के माता-पिता को कपड़े, दूल्हे को कपडे व साफा, मिठाई, फल, व शगुन के 11,000 रुपए नकद भेंट किए। मायरे में शामिल परिजनों व कस्बे के प्रबृद्ध जनों ने भी थाना स्टाफ के स्वागत में पलक पावड़े बिछा दिए। बताया गया कि 30 वर्षों से किशोरीलाल बाल्मीकी पुलिस थाना में सफाई कर अपनी सेवा दे रहा है। दूल्हे दीपक की बारात चूरू जिले के सरदारशहर 5 मई को जाएगी।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22