भजन सम्राट प्रकाश दास महाराज ने केड शक्ति धाम के दर्शन किए
गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्ज़ा ओर युवाओं को जन्मदिन गौ माता के साथ सेलिब्रेट करने का संदेश
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : किशोर कुमार
गुढ़ागौड़जी : प्रसिद्ध भजन गायक एवं किवाड़ गौशाला के महंत दादूपंथी संत प्रकाश दास महाराज ने रविवार को श्रद्धा भाव से प्रसिद्ध केड शक्ति धाम के दर्शन किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। दर्शन कार्यक्रम के दौरान आदिवासी श्री मीना सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजसेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा, श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पलटूदास अखाड़ा मोरिंडा धाम के मुख्य संयोजक गिरदावर जगदीश प्रसाद शर्मा सहित कई वरिष्ठजन महाराज के साथ उपस्थित रहे।
गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग
प्रकाश दास महाराज ने इस अवसर पर देश की युवा पीढ़ी को प्रेरक संदेश देते हुए कहा कि युवाओं को अपना जन्मदिन गौशाला में गौ माता को चारा खिलाकर मनाना चाहिए। उन्होंने गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की भी पुरजोर मांग की और कहा कि गौ सेवा से ही समाज और राष्ट्र का कल्याण संभव है।
श्रद्धालुओं की रही उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान राधेश्याम कुमावत, मुकेश शर्मा घाटीपुरा, राकेश मीणा, सत्यनारायण, पिंटू भैया सहित अनेक श्रद्धालु व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दर्शन के दौरान केड शक्ति धाम परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने महाराज के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033044


