पीरू सिंह बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन, भव्य कलश यात्रा व यज्ञ का आयोजन
हिंदुत्व ही विश्वबंधुत्व की आधारशिला रखेगा – भगत सिंह
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : किसान कॉलोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को पीरू सिंह बस्ती का विराट हिन्दू सम्मेलन श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन मुकुंदगढ़ ब्रह्म बगीची पीठाधीश्वर शैलेंद्र नाथ महाराज के सान्निध्य में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में संघ के जिला प्रचारक भगत सिंह उपस्थित रहे।
संस्कृति, स्वदेशी और समरसता पर दिया जोर
मुख्य अतिथि भगत सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी वेशभूषा, भाषा, भोजन और संस्कृति हमारे गौरव का प्रतीक हैं। भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिन्दू है और हिंदुत्व ही विश्वबंधुत्व की आधारशिला रखेगा। उन्होंने बताया कि झुंझुनूं शहर की 18 बस्तियों में हिन्दू सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं और पूरे देश में एक वर्ष में लगभग एक लाख से अधिक ऐसे आयोजन होते हैं।
भगत सिंह ने जातीय भेदभाव पर चिंता जताते हुए कहा कि जातिभेद हिन्दू धर्म का हिस्सा नहीं, बल्कि बाद में उत्पन्न हुई सामाजिक बुराई है। इसे समाप्त करना प्रत्येक हिन्दू का कर्तव्य है। उन्होंने संयुक्त परिवार, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
संतों का मार्गदर्शन
सम्मेलन को संत शैलेंद्र नाथ महाराज एवं साध्वी साक्षी ने भी संबोधित किया। समिति सचिव रामगोपाल शर्मा ने स्वागत भाषण दिया, जबकि भाजपा नेता कमल कांत शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन हेमंत सोनी ने किया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
भव्य कलश यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र
सम्मेलन से पूर्व प्रातः भव्य कलश यात्रा निकाली गई। समिति अध्यक्ष विनोद पुजारी ने बताया कि सुबह 9:15 बजे श्री हनुमान मंदिर से 500 से अधिक महिलाओं ने डीजे, घोड़ी, ऊंट, भगवा ध्वज के साथ भजन व देशभक्ति गीतों पर झूमते हुए कलश यात्रा निकाली। यात्रा किसान कॉलोनी, विवेक नगर, किसान द्वार व न्यू कॉलोनी के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंची। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
यज्ञ एवं पुरस्कार वितरण
पंडित हिमांशु एवं प्रांशु के आचार्यत्व में यज्ञ संपन्न हुआ। सम्मेलन के बाद लॉटरी के माध्यम से 11-11 महिलाओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।
बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
इस अवसर पर रविंद्र स्कूल संचालक नरेंद्र कुमार, विजडम स्कूल संचालक विनोद सिंह राठौड़, समिति संरक्षक रामचंद्र शर्मा पटोदा, रतनलाल, कैलाश कुमावत, सांवरमल सोनी, सुरेश बंशल, सुधीर चाहर, मनोज कुंडलवाल, नरेंद्र शर्मा, धर्मपाल कुमावत, बबलू कुमासिया, विजय कुमावत, योगेश बंशल, महेश कुमावत, गुमान सिंह, बजरंग अग्रवाल, कपिल सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति एवं बस्तीवासी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033322

