[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आईटी और एआई के युग में छात्रों के लिए ‌ असीम संभावनाएं तकनीक से जुड़ाव ही सफलता की कुंजी: राजेन्द्र सिंह राठौड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आईटी और एआई के युग में छात्रों के लिए ‌ असीम संभावनाएं तकनीक से जुड़ाव ही सफलता की कुंजी: राजेन्द्र सिंह राठौड़

आईटी और एआई के युग में छात्रों के लिए ‌ असीम संभावनाएं तकनीक से जुड़ाव ही सफलता की कुंजी: राजेन्द्र सिंह राठौड़

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : तेजी से बदलते तकनीकी युग में विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई सड़क स्थित विश्वकर्मा प्लाजा के ग्राउंड फ्लोर में संचालित एक्सीलेंट कंप्यूटर सेंटर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क RSCIT कंप्यूटर कोर्स का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन चूरू विधायक हरलाल सहारण, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, वार्ड संख्या 18 की पार्षद शशिकला शर्मा तथा महिला अधिकारिता विभाग की प्रतिनिधि कीर्ति राठौड़ द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का युग है, जहां प्रतिदिन नई तकनीकें विकसित हो रही हैं और अपार संभावनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है कि वे समय के साथ स्वयं को अपडेट रखें। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारण अत्यंत आवश्यक है। जो व्यक्ति अपने लक्ष्य को स्पष्ट रूप से तय कर लेता है, वही निरंतर प्रगति करता है और कभी पीछे नहीं रहता। राजेन्द्र राठौड़ ने आगे कहा कि वर्तमान समय में तकनीक से जुड़ाव केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता बन चुका है। यदि विद्यार्थी तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हैं, तो वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकते हैं और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम में एक्सीलेंट कंप्यूटर सेंटर की संचालिका मंजू प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से RSCIT, RSCFA (टैली) एवं RSCEP इंग्लिश स्पोकन कोर्स जैसे निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन सभी पाठ्यक्रमों के लिए बालिकाओं का चयन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया है, जिससे वे कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त कर तकनीकी रूप से दक्ष बन सकें और भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने बताया कि एक्सीलेंट कंप्यूटर सेंटर विगत कई वर्षों से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कर रहा है और आगे भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

कार्यक्रम में केंद्र प्रबंध समिति के सदस्य राजेन्द्र प्रजापत, पंकज पारीक, रामचंद्र प्रजापत, सुरेश प्रजापत, हिमताराम, मोहनराम, शारदा कंवर, ज्ञानप्रकाश गोदारा सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज और विशेष रूप से बालिकाओं के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन अभिषेक सरोवा एवं सुमन बुडानिया द्वारा किया गया। अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles