[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छावसरी गांव में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन, कलश यात्रा व सम्मान समारोह बने आकर्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छावसरी गांव में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन, कलश यात्रा व सम्मान समारोह बने आकर्षण

छावसरी गांव में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन, कलश यात्रा व सम्मान समारोह बने आकर्षण

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मुकेश सिंह

गुढ़ागोडजी : छावसरी गांव में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत धर्मध्वजा स्थापना के साथ हुई। इसके बाद गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा गांव जयकारों से गूंज उठा।

सम्मेलन के दौरान हवन-यज्ञ, धार्मिक अनुष्ठान एवं प्रेरक बौद्धिक वक्तव्य आयोजित किए गए, जिसमें वक्ताओं ने हिंदू एकता, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक समरसता पर जोर दिया।

मेधावी विद्यार्थियों व समाजसेवियों का सम्मान

कार्यक्रम में हिन्दू समाज के उन होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने गत वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। साथ ही गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले भामाशाहों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, हस्तशिल्प कारीगरों, गौसेवकों तथा गांव का नाम रोशन करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को टॉफी, मेडल, पटका एवं फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।

हनुमान मंदिर निर्माण की बड़ी घोषणा

कार्यक्रम के दौरान भामाशाह हरिराम मिस्त्री ने लगभग 50 लाख रुपये की लागत से हनुमान मंदिर बगीची धाम के निर्माण की घोषणा कर सभी को प्रेरित किया। इस घोषणा का उपस्थित जनसमूह ने तालियों के साथ स्वागत किया।

आयोजन में समिति व स्वयंसेवकों का अहम योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्य दलीप सहल, भंवर कुमावत, महावीर कुमावत एवं हनुमान सहल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। गौशाला समिति से श्याम राणा, भूपेन्द्र सिंह छावसरी, रोहिताश गढ़वाल, दयाचंद गढ़वाल तथा गायत्री परिवार से गिरधारी वैद्य एवं सवाई सिंह का विशेष सहयोग रहा।

सीताराम भजन मंडली के रघुनाथ सिंह, महेंद्र जांगिड़, गणेश जांगिड़ सहित रघुवीर ढाका, सुरेश टेलर, गिरधारी सिंह, सुंदर टेलर, सुखदेव सिंह, सचिन कुमावत, मनीष कुमावत, गणेश कुमावत व दीपक केडिया ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

संघ स्वयंसेवकों के मार्गदर्शन में सफल आयोजन

संघ स्वयंसेवकों के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें विवेक गुर्जर, चिरंजीलाल शर्मा, मोतीलाल, दिनेश, सुखदेव सहित अन्य स्वयंसेवकों का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन सुरेन्द्र पारीक एवं ऋतुप्रवीण स्वामी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर किशोर सिंह शेखावत, धीरज कुमावत, हरदयाल सिंह, राकेश कुमावत, सुनील सरपंच, नवल सहल, ओमपाल सिंह, गुमान सिंह, दशरथ सिंह, पप्पू कुमावत, भरत सहल, मनीराम मीणा, महेंद्र वाल्मीकि, घीसाराम वाल्मीकि, धोलू चौधरी, पवन मित्तल, फूल कुमावत, गोपाल शेखावत, सौरभ शर्मा, राहुल शेखावत, यश सहल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles