[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष खुशाल चौहान का स्वागत:नीमकाथाना में विधायक सुरेश मोदी ने मिठाई खिलाकर दी बधाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष खुशाल चौहान का स्वागत:नीमकाथाना में विधायक सुरेश मोदी ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष खुशाल चौहान का स्वागत:नीमकाथाना में विधायक सुरेश मोदी ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

नीमकाथाना : नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष खुशाल चौहान का नीमकाथाना में स्वागत किया गया। विधायक सुरेश मोदी ने उन्हें साफा पहनाकर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक मोदी ने इस मौके पर कहा- उन्हें पूरा विश्वास है कि खुशाल चौहान के नेतृत्व में महिला कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा। खुशाल चौहान ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा- जनसमस्याओं को बारीकी से समझना और उन्हें सरकार तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

महिलाओं के मुद्दों पर दिया जोर

खुशाल चौहान ने विशेष रूप से महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर जोर दिया। उन्होंने कहा- महिलाओं की समस्याओं, अधिकारों और उनकी आवाज को मजबूती से सरकार के समक्ष रखा जाएगा, ताकि उन्हें न्याय और सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा और गांव-ढाणी तक महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने खुशाल चौहान को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker