[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाइकों की टक्कर में उछलकर गिरे युवक, एक की मौत:दोनों गाड़ियों पर दो-दो लोग सवार थे, परिचित युवती के साथ जा रहा था

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बाइकों की टक्कर में उछलकर गिरे युवक, एक की मौत:दोनों गाड़ियों पर दो-दो लोग सवार थे, परिचित युवती के साथ जा रहा था

बाइकों की टक्कर में उछलकर गिरे युवक, एक की मौत:दोनों गाड़ियों पर दो-दो लोग सवार थे, परिचित युवती के साथ जा रहा था

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में 2 बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। उसका जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। घटना सीकर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में 6 फरवरी की शाम साढ़े सात बजे हुई थी। यहां एक बाइक पर बसंत विहार (सीकर) निवासी आदित्य नायक (20) अपनी परिचित युवती के साथ इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ जा रहा था।

इसी दौरान सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें आदित्य उछलकर सड़क पर दूर जाकर गिरा। युवती और अन्य बाइक पर सवार दो लोग भी सड़क पर गिर गए। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। युवती को मामूली चोटें आई हैं।

आदित्य को पहले सीकर के एसके हॉस्पिटल लाया गया। यहां से जयपुर रेफर किया गया। परिवार वाले उसे लेकर जयपुर के निम्स हॉस्पिटल पहुंचे। 7 फरवरी की दोपहर करीब 2 बजे आदित्य नायक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 8 फरवरी को उसके शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

घर में इकलौता कमाने वाला था युवक

आदित्य नायक के पिता की भी 2 साल पहले साइलेंट अटैक से मौत हो चुकी है। आदित्य नायक का एक छोटा भाई और एक बहन है। दोनों अभी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। आदित्य घर में इकलौता कमाने वाला था।

घटना का सीसीटीवी सामने आया

इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि सामने से आ रही बाइक पर 2 लड़के सवार थे। उनकी बाइक से आदित्य की बाइक टकरा जाती है। दोनों बाइक पर सवार चार लोग सड़क पर गिर जाते हैं।

परिजनों को शव सौंपा

उद्योग नगर थाने के ASI संत कुमार ने कहा- दो बाइक की टक्कर में आदित्य नायक गंभीर रूप से घायल हुआ था। 7 फरवरी को इलाज के दौरान आदित्य की मौत हो गई। आज आदित्य का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

PHOTOS में देखें हादसा….

दोनों बाइक की आपस में हुई टक्कर के बाद कुछ इस तरह युवक उछलकर दूर जा गिरे।
दोनों बाइक की आपस में हुई टक्कर के बाद कुछ इस तरह युवक उछलकर दूर जा गिरे।
6 फरवरी की शाम को सीकर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में बाइक सवार एक्सीडेंट के बाद कुछ देर तक तड़पते रहे थे।
6 फरवरी की शाम को सीकर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में बाइक सवार एक्सीडेंट के बाद कुछ देर तक तड़पते रहे थे।
हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया।
हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker