[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में किराणा दुकानदार गांजे के साथ गिरफ्तार:300 ग्राम मादक पदार्थ जब्त, दुकान में बैठकर खुलेआम कर रहा था नशे का कारोबार

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में किराणा दुकानदार गांजे के साथ गिरफ्तार:300 ग्राम मादक पदार्थ जब्त, दुकान में बैठकर खुलेआम कर रहा था नशे का कारोबार

उदयपुरवाटी में किराणा दुकानदार गांजे के साथ गिरफ्तार:300 ग्राम मादक पदार्थ जब्त, दुकान में बैठकर खुलेआम कर रहा था नशे का कारोबार

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में पुलिस ने झुंझुनूं स्टेट हाइवे पर एक किराणा दुकानदार को 300 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार को चुंगी नंबर तीन के नजदीक की गई। थाना प्रभारी रामपाल मीणा ने बताया- चुंगी नंबर तीन के पास गांजा बिक्री की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने कुछ जवानों को सादा वर्दी में निगरानी के लिए लगाया।

शनिवार दोपहर बाद एक संदिग्ध व्यक्ति किराणा दुकान से कुछ लेकर जाता दिखा। उसे रोककर पूछताछ करने पर उसने दुकानदार से गांजा खरीदने की बात कबूली। इसके बाद पुलिस ने दुकानदार से पूछताछ की, जिसने गांजा बेचने की बात स्वीकार कर ली। उसकी दुकान से एक काली थैली में बंधा करीब 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

आरोपी की पहचान इंद्रपुरा निवासी राकेश सैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजे को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

Related Articles