[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में सूने मकान में चोरों ने बनाया निशाना:चार कमरों के ताले तोड़ लाखों का सामान लेकर हुए फरार, पीड़िता 10 दिन पहले गई थी सीकर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में सूने मकान में चोरों ने बनाया निशाना:चार कमरों के ताले तोड़ लाखों का सामान लेकर हुए फरार, पीड़िता 10 दिन पहले गई थी सीकर

खेतड़ी में सूने मकान में चोरों ने बनाया निशाना:चार कमरों के ताले तोड़ लाखों का सामान लेकर हुए फरार, पीड़िता 10 दिन पहले गई थी सीकर

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी के सैन मंदिर के पास गुरुवार को चोरों ने देर रात को सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों का सामान पार कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

थानाधिकारी बनवारी लाल यादव ने बताया कि सैन मंदिर के पास जगदीश प्रसाद योगी का मकान बना हुआ है। जगदीश प्रसाद की काफी समय पहले मृत्यु हो गई है तथा उनकी पत्नी सुमित्रा देवी यहां रहती थी। सुमित्रा पिछले 10 दिन से अपनी बहन के पास सीकर गई हुई है तथा पड़ोसियों को मकान की देखरेख करने के लिए कह कर गई थी। सुमित्रा ने शाम को अपनी पड़ोसन इलायची देवी को फोन कर पेड़ पौधों में पानी देने के लिए कहा। जब उसकी पड़ोसन इलायची देवी सुबह पेड़ पौधों में पानी देने के लिए मकान में गई तो वह देखकर दंग रह गई।

चार कमरों के ताले टूटे मिले

इस दौरान मकान के चार कमरों के ताले टूटे हुए पाए गए और सामान बिखरा हुआ था। पड़ोसन महिला ने घटना की जानकारी मोहल्ले के अन्य लोगों को दी तो काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए तथा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर थानाधिकारी बनवारीलाल मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जानकारी ली।

थानाधिकारी ने बताया कि मकान पिछले 10 दिन से बंद पड़ा हुआ था, जिसे चोरों ने निशाना बनाया है। चोर छत से अंदर घुसने की बात सामने आई है ऊपर से लगी लोहे की ग्रिल भी टूटी हुई पाई गई तथा चप्पलों के निशान छपे हुए हैं। घटना की जानकारी मकान मालकिन सुमित्रा योगी को दी गई और उन्हें खेतड़ी बुलाया गया है।

10 दिन पहले गई थी बहन के घर सीकर

बता दें कि सुमित्रा योगी के तीन बेटे हैं जिनमें पुष्कर दत्त योगी जयपुर, कुलदीप वनस्थली में प्रोफेसर तथा तीसरा कन्हैयालाल आर्मी में कार्यरत है और सुमित्रा देवी अकेली यहां रहती थी जो दस दिन पहले ही अपनी बहन के घर सीकर गई हुई थी।

थानाधिकारी ने बताया कि मकान से चोरी हुई सामान की अभी जानकारी नहीं लग पाई है। मकान मालकिन के आने के बाद ही चोरी हुए सामान की का पता लग पाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22