[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनूं से कांट सीमा तक जर्जर सड़क बनी परेशानी, राहगीरों को हो रही भारी दिक्कत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

निराधनूं से कांट सीमा तक जर्जर सड़क बनी परेशानी, राहगीरों को हो रही भारी दिक्कत

निराधनूं से कांट सीमा तक जर्जर सड़क बनी परेशानी, राहगीरों को हो रही भारी दिक्कत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर

मलसीसर : निराधनूं से कांट सीमा तक बनी प्रधानमंत्री सड़क योजना की सड़क जगह-जगह से टूट जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि आए दिन वाहन खराब होने और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क नवंबर 2026 तक गारंटी अवधि में शामिल है, इसके बावजूद अभी तक सड़क की मरम्मत या पेचवर्क नहीं कराया गया है। सड़क का निर्माण वर्षों पहले किया गया था, लेकिन समय पर रख-रखाव नहीं होने के कारण अब यह सड़क कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

किसान सभा मलसीसर के संयुक्त सचिव हरि महला एवं कॉमरेड नेता हरिराम महला ने बताया कि सड़क टूटने से किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी दिक्कत हो रही है। खराब सड़क के कारण वाहनों की गति धीमी हो गई है और हादसों का खतरा बढ़ गया है।

ग्रामीणों निवास चाहर, रोहिताश सामरिया, सांवरमल सामरिया, उस्मान खान, अदरिस खान, राकेश कुमार सामरिया सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से जनसमस्या को ध्यान में रखते हुए शीघ्र पेचवर्क एवं मरम्मत कार्य कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

Related Articles