[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

NCERT में निकलीं भर्तियां:10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट कर सकेंगे अप्लाई, 1.42 लाख तक मिलेगी सैलरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
करियरराज्यशिक्षा

NCERT में निकलीं भर्तियां:10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट कर सकेंगे अप्लाई, 1.42 लाख तक मिलेगी सैलरी

NCERT में निकलीं भर्तियां:10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट कर सकेंगे अप्लाई, 1.42 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी नौकरी की तैयरी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने नॉन-एकेडेमिक पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत 347 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें शामिल होने के लिए 50 साल तक की उम्र के दसवीं पास उम्मीदवार NCERT की ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सैलरी
भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने पे मैट्रिक्स लेवल-7 के आधार पर 44,900 रुपए से लेकर 1,42,400 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

वैकेंसी डिटेल्स
NCERT द्वारा की जा रही भर्ती में सिलेक्ट होने पर नई दिल्ली के एनआईई (NIE) और सीआईईटी (CIET) में, भोपाल के साथ ही अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूर और शिलांग के RIE और अहमदाबाद, बेंगलूरु, गुवाहाटी और कोलकाता के पब्लिकेशन डिवीजन में भी सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को नियुक्ति दी जाएगी।

इनमें पे-मैट्रिक्स लेवल 2 से 5 के अंतर्गत 215 पदों, लेवल 6 से 8 के अंतर्गत 99 पदों और लेवल 10 से 12 के अंतर्गत 24 पदों समेत कुल 347 गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस
NCERT भर्ती में उम्मीदवार का सिलेक्शन सबसे पहले रिटन टेस्ट फिर स्किल टेस्ट और आखिरी में इंटरव्यू के आदर पर होगा।

आयु सीमा
भर्ती प्रक्रिया में 21 से 50 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता
NCERT में निकली भर्ती में दसवीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।

फीस
NCERT में लेवल 2 से 5 के लिए आवेदन फीस 1000 रुपए है। वहीं 10 से 12 लेवल के लिए आवेदन फीस (अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस) 1500 रुपए है। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी, भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन में कोई आवेदन फीस नहीं है।

ऐसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर जाएं।
  • आवेदन पत्र भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • एप्लिकेशन फॉर्म प्रिंट करें।

भर्ती नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन लिंक

पिछली सभी भर्तियां रद्द

एनसीईआरटी ने नॉन-एकेडेमिक कैटेगरी में 20 जनवरी 2018 से लेकर 6 अगस्त 2022 के बीच विज्ञापित 8 भर्ती प्रक्रियाओं को रद्द कर दिया है। परिषद के अवर सचिव-गैर शैक्षणिक की तरफ से जारी विज्ञापन के मुताबिक, इस अवधि के दौरान विज्ञापित एलडीसी, जूनियर एचटी, आदि पदों के भर्ती नोटिफिकेशन को भी रद्द किया गया है। इन विज्ञापनों के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, उनकी फीस वापिस की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad