[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी(शिमला) : सीएम सलाहकार डॉ जितेंद्र सिँह ने बांटे मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी(शिमला) : सीएम सलाहकार डॉ जितेंद्र सिँह ने बांटे मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड

सीएम सलाहकार डॉ जितेंद्र सिँह ने बांटे मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

झुंझुनूं-खेतड़ी(शिमला) : सरकार द्वारा चलाये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के दौरान सीएम सलाहकार एवं खेतड़ी विधायक डॉ. जितेंद्र सिँह ने गुरुवार 4 मई को ग्राम पंचायत दुधवा व गोरीर में आयोजित महंगाई राहत कैंप में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्डों का वितरण भी किया। सीएम सलाहकार डॉ.सिँह ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उनके मान -सम्मान को बढ़ाते हुए ऎसे अनूठे अभियान का आयोजन कर रही है, जिसमें केवल एक जन आधार नम्बर से 10 योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रही है। डॉ सिँह ने कैम्प में उपस्थित विभागीय अधिकारियों से कहा कि कैम्प में किसी भी व्यक्ति को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। कोशिश करें कि मोबाइल कैंप में ही ग्राम पंचायत के सभी लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन हो जाएं, यदि फिर भी कोई शेष रहता है, तो उन्हें स्थाई कैंपों की जानकारी देवें। दुधवा कैंप में समाजसेवी मुंशी गुर्जर ने डॉ जितेंद्र सिँह का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया।

इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी जयसिंह, तहसीलदार विवेक कटारिया, लोकपाल महावीर प्रसाद तोगड़िया, एसीबीओ अनीता चौधरी, विजय यादव, सरपंच राजबाला देवी, ठाठवाडी सरपंच डॉ किशोरीलाल यादव, प्रिंसिपल संतोष यादव, सत्यपाल मास्टर, व्याख्याता नरेंद्र यादव, सत्यपाल जांगिड़ सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad