[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एस.बी.डी. कॉलेज में बॉटनिकल सोसायटी का सेमिनार:छात्रों ने सिलेबस से संबंधित विषयों पर दीं प्रस्तुतियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

एस.बी.डी. कॉलेज में बॉटनिकल सोसायटी का सेमिनार:छात्रों ने सिलेबस से संबंधित विषयों पर दीं प्रस्तुतियां

एस.बी.डी. कॉलेज में बॉटनिकल सोसायटी का सेमिनार:छात्रों ने सिलेबस से संबंधित विषयों पर दीं प्रस्तुतियां

सरदारशहर : सरदारशहर के एस.बी.डी. राजकीय कॉलेज में वनस्पति शास्त्र विभाग की बॉटनिकल सोसायटी ने एक शैक्षणिक सेमिनार का आयोजन किया। यह सेमिनार आंतरिक गतिविधि के तहत आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष संत कुमार मीणा ने की।

इस अवसर पर सहायक आचार्य डॉ. सिद्धि गुप्ता ने सेमिनार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रस्तुति में सुधार के लिए सुझाव भी दिए।

सेमिनार में एम.एससी. प्रथम सेमेस्टर और बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने अपने पाठ्यक्रम से संबंधित विषयों पर पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतियां दीं। इनमें कार्बोहाइड्रेट्स, ब्रायोफाइट्स, इकोसिस्टम, येलो वेन मोज़ेक वायरस, क्लोरोफायसी और एनाबिना जैसे विषय शामिल थे।

प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों में नेहा शर्मा, निशा दाधीच, मोनिका शर्मा, कुसुम पारीक, सुनीता, निशा शर्मा, प्रियंका मेघवाल, पूजा देवराम मेघवाल, पूजा सैनी, भावना नाई और मोनिका चौधरी प्रमुख थीं।

कार्यक्रम के दौरान एम.एससी. प्रथम सेमेस्टर और एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर के अन्य विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। यह सेमिनार शैक्षणिक दृष्टि से अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।

Related Articles