फतेहपुर में अफीम तस्करी करते युवक गिरफ्तार:पुलिस ने 24.72 ग्राम मादक पदार्थ और मोटरसाइकिल जब्त की
फतेहपुर में अफीम तस्करी करते युवक गिरफ्तार:पुलिस ने 24.72 ग्राम मादक पदार्थ और मोटरसाइकिल जब्त की
फतेहपुर : फतेहपुर में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 24.72 ग्राम अवैध अफीम और एक मोटरसाइकिल जब्त की।
कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान खालिद खान निवासी चूरू रोड, फतेहपुर के रूप में हुई है। उसे गश्त के दौरान अवैध रूप से अफीम ले जाते हुए पकड़ा गया।
मीणा ने यह भी बताया कि जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और सेवन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार युवक से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की जांच और अनुसंधान रामगढ़ थाना अधिकारी प्रकाश चंद द्वारा किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033117


