झुंझुनूं : सिटी स्कूल को वाटर कूलर भेंट
सिटी स्कूल को वाटर कूलर भेंट
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : लायंस क्लब झुंझुनूं गौरव के तत्वावधान में पुराना बस स्टैंड के पास स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिटी में बुधवार को वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। लाइन पूर्णसिंह सैनी ने बताया कि यह वाटर कूलर स्कूल के बच्चों को देखते हुए स्व. बनवारी लाल केजड़ीवाल नुआंवाले की स्मृति में भेंट किया गया। लायंस क्लब गौरव के कोषाध्यक्ष बालकिशन केडिया के संयोजक में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यातायात प्रभारी धर्मेन्द्र मीणा थे।
इस दौरान क्लब अध्यक्ष पुरुषोत्तम जांगिड़, सम्पत राम, सुभाष शर्मा, पूर्णानंद शर्मा, रणधीर सिंह, अध्यापक शीशराम स्वामी, कमलेश गोदारा, प्रभा केड़िया, अन्नपूर्णा, प्रदीप, संदीप, मंशा, राजेश केड़िया, मनीष, शक्तिसिंह, आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य अनिता ने आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044446

