PNB गोल्ड लोन घोटाला: नवलगढ़ ब्रांच से 4.198 किलो सोना गायब, 6.50 करोड़ की हेराफेरी, तीन बैंककर्मियों पर केस
PNB गोल्ड लोन घोटाला: नवलगढ़ ब्रांच से 4.198 किलो सोना गायब, 6.50 करोड़ की हेराफेरी, तीन बैंककर्मियों पर केस
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। नवलगढ़ स्थित पीएनबी ब्रांच से गोल्ड लोन के बदले गिरवी रखे गए 4.198 किलोग्राम सोने के आभूषण गायब पाए गए हैं। बैंक के गोल्ड सेफ का चार्ज ट्रांसफर करने के दौरान हुई जांच में इस सनसनीखेज हेराफेरी का खुलासा हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
मामला सामने आते ही बैंक प्रबंधन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वर्तमान बैंक मैनेजर मुकेश सिहाग की रिपोर्ट पर तत्कालीन बैंक मैनेजर, बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट और डिप्टी मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
सीआई अजयसिंह ने बताया कि 28 जनवरी को गोल्ड सेफ का चार्ज डिप्टी मैनेजर सीमा महला को सौंपा जा रहा था। इससे पहले स्ट्रॉन्ग रूम की चाबियां तत्कालीन बैंक मैनेजर अमित कुमार और डिप्टी मैनेजर अनंतप्रकाश चौधरी के पास थीं। चार्ज ट्रांसफर के दौरान सेफ में रखे गोल्ड पैकेटों के साथ छेड़छाड़ सामने आई।
नकली आभूषण रखे, वजन भी कम
बैंक की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कुल 73 गोल्ड पैकेटों में से कई पैकेटों में असली आभूषण निकालकर नकली आभूषण रख दिए गए थे। वहीं तीन पैकेटों में आभूषणों का वजन भी कम मिला। जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि कुल मिलाकर 4.198 किलो सोना गायब है।
पुलिस ने उदयपुरवाटी के सीथल निवासी तत्कालीन बैंक मैनेजर अमित कुमार, नवलगढ़ के झाझड़ निवासी बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट संतोष कुमार सैनी और मुकुंदगढ़ निवासी डिप्टी मैनेजर अनंतप्रकाश चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस और बैंक प्रशासन संयुक्त रूप से मामले की गहन जांच में जुटे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033322
