फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन : मैंहाडा जातूवास की टीम रही विजेता
फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन : मैंहाडा जातूवास की टीम रही विजेता
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा
शिमला : नवयुवक मंडल मेहाडा जाटूवास के तत्वावधान में गोगाजी खेल स्टेडियम परिसर में चल रही 70वीं फुटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को समारोह पूर्वक समापन हुआ। नवयुवक मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गहलावत व अजीत गहलावत ने बताया कि फाइनल मुकाबला ब्रदर्स क्लब जयपुर व गोगाजी क्लब मेहाड़ा जाटूवास की टीमों के मध्य हुआ। जिसमें मेहाडा जाटूवास की टीम 1-0 से विजेता रही। समापन समारोह में मीणा समाज के झुंझुनूं जिला अध्यक्ष मनोज कुमार घुमरिया मुख्य अतिथि रहे।
अध्यक्षता गौशाला समिति अध्यक्ष दिलीप जांगिड़ ने की। सुरेंद्र सिंह संजय नगर, सुरेंद्र चौधरी, संजय स्वामी, नवल चौधरी, विकास मीणा, पूर्व सरपंच होशियार सिंह, राकेश चौधरी विशिष्ट अतिथि थे। चार दिन तक चली इस प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग प्रदेशों से आई 16 टीमों ने भाग लिया।
इस मौके पर सुरेंद्र गहलावत, थावरमल, अजीत सिंह, उम्मेद सिंह, कर्मवीर गहलावत, राजपाल गहलावत, संदीप टेलर, राकेश जांगिड़, कुलदीप गहलावत, चिंटू, ख्याली राम सहित नवयुवक मंडल के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर अतिथियों ने विजेता टीम मेहाडा जाटूवास को 71 हजार रुपए नकदी व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम जयपुर को 51 हजार रुपए नकदी व ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर अतिथियों ने बुजुर्ग दौड़ व महिला दौड़ के विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033937


