नंगली सलेदी सिंह में भागवत कथा का शुभारंभ: 251 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
नंगली सलेदी सिंह में भागवत कथा का शुभारंभ: 251 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के नंगली सलेदी सिंह गांव स्थित गोपीनाथ केशव गोशाला में सोमवार को ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। यह कथा 2 से 10 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से सायं 4:00 बजे तक आयोजित की जा रही है। कथा के प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया।
कथा वाचक पंडित सज्जन शास्त्री ने पहले दिन भागवत महात्म्य, गोकर्ण प्रसंग एवं सुकदेव–परीक्षित संवाद का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण अत्यंत दुर्लभ सौभाग्य है, जो करोड़ों पुण्यों के उपरांत प्राप्त होता है। भागवत कथा सुनने से मनुष्य के पापों का नाश होता है और वह मोक्ष की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने कथा के माध्यम से भक्ति, वैराग्य, सदाचार और मानव जीवन के मूल मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।कथा के दौरान महाराज ने गौ सेवा पर विशेष बल देते हुए कहा कि गौ माता में सभी देव-देवताओं का निवास माना गया है। गौ सेवा और गौ संरक्षण से समस्त देवताओं की कृपा प्राप्त होती है तथा मानव जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से गौ रक्षा को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

कथा आरंभ से पूर्व 251 महिलाओं ने ठाकुर जी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली। यह कलश यात्रा मुख्य बाजार, बस स्टैंड, गोपालका की ढाणी, सिराधना की ढाणी, काकरा स्टैंड और मोदी कुलदेवी शक्ति धाम होते हुए लगभग 3 किलोमीटर का मार्ग तय कर गोपीनाथ केशव गोशाला स्थित कथा स्थल तक पहुंची। डीजे की भक्ति धुनों पर महिलाएं नाचते-गाते चलती रहीं, वहीं मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का आत्मीय स्वागत किया।कलश यात्रा श्रीराम के ध्वज के साथ निकाली गई। पंडित सज्जन शास्त्री ने ठाकुर जी मंदिर में विधिवत विद्युत भागवत कथा एवं कलशों का पूजन कर यात्रा को रवाना किया। कथा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों की स्थापना की गई, जिसके साथ ही श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य यजमान रणजीत सिंह शेखावत एवं गुमान कंवर रहे। आयोजन में नरेश केजरीवाल, गणपत सिंह, दुर्गा प्रसाद केजरीवाल, हनुमान सिंह, छत्रशाल सिंह, भूपेन्द्र सिंह शेखावत, योगेन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, अजय सिंह, सुमित, खान सिंह, राधाकृष्ण केजरीवाल, श्रीकांत केजरीवाल, दीपचंद जांगिड़, मधु कंवर, सावित्री, सुमन देवी, सुमित्रा, मोशम, रुक्मण कंवर, मनीषा, राजू कंवर, विनोद, रेखा देवी, हिमांशी देवी, अंजू देवी, स्वाति देवी, द्रोपदी देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण मौजूद रहे। भागवत कथा के शुभारंभ से पूरे गांव में धार्मिक उत्साह और आध्यात्मिक चेतना का माहौल बना हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033804


