पाटन के स्यालोदड़ा में क्रिकेट टूर्नामेंट पूरा:36 टीमों ने लिया हिस्सा, जीण माता क्लब जीलो ने बाबा झुझार प्रतियोगिता जीती
पाटन के स्यालोदड़ा में क्रिकेट टूर्नामेंट पूरा:36 टीमों ने लिया हिस्सा, जीण माता क्लब जीलो ने बाबा झुझार प्रतियोगिता जीती
पाटन : पाटन क्षेत्र की ग्राम पंचायत स्यालोदड़ा में सात दिवसीय बाबा झुझार क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में राजस्थान और हरियाणा के 36 गांवों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में जीण माता क्रिकेट क्लब जीलो ने बाबा झुझार क्रिकेट क्लब स्यालोदड़ा को हराकर खिताब अपने नाम किया।
यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष बाबा झुझार क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित की जाती है। सात दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। आयोजन समिति ने विजेता टीम जीण माता क्रिकेट क्लब जीलो को मेडल, विजेता ट्रॉफी और 21,000 रुपए की नकद राशि से सम्मानित किया। उपविजेता बाबा झुझार क्रिकेट क्लब स्यालोदड़ा को मेडल, ट्रॉफी और 11,000 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी को मोमेंटो और मेडल से सम्मानित किया गया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर संदीप जांगिड़, उदमी खान, रमेश गुर्जर, शिवराम गुर्जर, शंभू डाबला, हवा सिंह डाबला, रिंकू, संजीत गुर्जर, सुनील, विक्रम गुर्जर, अजय कुमार, रिंकू, अमित और विनोद बायला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033318

