[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजला कॉलेज पर बस ठहराव की मांग:एसएफआई कार्यकर्ताओं ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, बोले- छात्राओं को हो रही असुविधा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजला कॉलेज पर बस ठहराव की मांग:एसएफआई कार्यकर्ताओं ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, बोले- छात्राओं को हो रही असुविधा

सुजला कॉलेज पर बस ठहराव की मांग:एसएफआई कार्यकर्ताओं ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, बोले- छात्राओं को हो रही असुविधा

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के राजकीय सुजला कॉलेज बस स्टैंड पर रोडवेज बसों के ठहराव की मांग को लेकर SFI ने सोमवार को गौरव स्वामी के नेतृत्व में एडीएम संतोष मीणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रोडवेज बसों को कॉलेज बस स्टैंड पर नियमित रूप से रोकने और सुजानगढ़ में स्थाई रोडवेज बस स्टैंड का जल्दी निर्माण करने की मांग रखी गई।

SFI कार्यकर्ताओं ने बताया कि बसों के नहीं रुकने से छात्रों, विशेषकर छात्राओं को भारी असुविधा हो रही है। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर 7 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो SFI को मजबूरन स्वयं रोडवेज बसों को कॉलेज पर रुकवाने के लिए आंदोलनात्मक कदम उठाने पड़ेंगे।

इस दौरान नारायण शर्मा, एसएफआई जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश डूडी, डीवाईएफआई के सागर कांटीवाल, गंगासिंह राठौड़, भंवरलाल रोहित सिंह राठौड़, हिमांशु राठौड़, राजपाल सिंह राठौड़, श्याम सिंह राठौड़, कुलदीप सिंह राठौड़, हर्षवर्धन सिंह राठौड़, दीपक सिंह निर्वाण, पंकज दास, पंकज पुरोहित सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles