[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तेज रफ्तार कार ने दादी-पोती को कुचला, मौत:दोनों बाजार में सब्जी खरीदने आई थीं, 2 महीने पहले बच्ची के पिता की हुई थी मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

तेज रफ्तार कार ने दादी-पोती को कुचला, मौत:दोनों बाजार में सब्जी खरीदने आई थीं, 2 महीने पहले बच्ची के पिता की हुई थी मौत

तेज रफ्तार कार ने दादी-पोती को कुचला, मौत:दोनों बाजार में सब्जी खरीदने आई थीं, 2 महीने पहले बच्ची के पिता की हुई थी मौत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में तेज रफ्तार कार ने दादी-पोती को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया। दादी-पोती बाजार में सब्जी खरीदने आई थीं। हादसा रींगस क्षेत्र के सरगोठ गांव में रविवार दोपहर 12 बजे हुआ। हादसे के बाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार जाते हुए नजर आ रही है। कार के साइड मिरर में बुजुर्ग महिला की साड़ी का टुकड़ा फंसा हुआ दिखाई दे रहा है।

मृतकों की पहचान जयपुर के गोविंदगढ़ के सिंगोद कला गांव निवासी पार्वती कंवर (70) पत्नी प्रभूसिंह राजपूत और उनकी 13 वर्षीय पोती अंबिका कंवर पुत्री भवानी सिंह राजपूत के रूप में हुई। पार्वती कंवर के बेटे भवानी सिंह राजपूत की दो महीने पहले साइलेंट अटैक से मौत हो गई थी।

हादसे के दौरान मृतका पार्वती कंवर की साड़ी का टुकड़ा कार के साइड मिरर में फंस गया।
हादसे के दौरान मृतका पार्वती कंवर की साड़ी का टुकड़ा कार के साइड मिरर में फंस गया।

टक्कर के बाद रीको क्षेत्र की और भगा ले गया कार

प्रत्यक्षदर्शी विक्रम सिंह ने निठारवाल ने बताया- रविवार को छुट्‌टी होने पर मैं अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इस दौरान जयपुर से सीकर की ओर तेज गति से जा रही कार ने दादी और पोती को टक्कर मार दी। इसके बाद ड्राइवर कार को और अधिक तेज गति से भगाते हुए रीको क्षेत्र से होते हुए बगड़ी नांगल की ओर चला गया।

हादसे के बाद लोगों ने 108 एम्बुलेंस से दादी और पोती को रींगस के आरएमएच हॉस्पिटल भेजा। दोनों की हालत गंभीर होने पर राजकीय उप जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।
पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।

दो महीने पहले इकलौते बेटे की हुई थी मौत

परिजनों ने बताया-पार्वती कंवर के बेटे भवानी सिंह राजपूत की दो महीने पहले साइलेंट अटैक से मौत हो गई थी। वह मकानों में कलर करने का काम करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति संभालने के लिए बहू सरोज कंवर जयपुर में सिलाई का काम करती हैं।

पोती अंबिका परिवार में सबसे छोटी थी। वह 8वीं क्लास में पढ़ती थी। उसकी बड़ी बहन मोनिका फर्स्ट ईयर और छोटी बहन रीतिका 8वीं क्लास में पढ़ती है। भाई निजी कंपनी में काम करता है। एएसआई सांवत राम ने बताया-पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। कार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Related Articles