[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हर्ष पर्वत की ढलान पर टाटा 407 पलटी, फतेहाबाद के 12 से अधिक यात्री घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

हर्ष पर्वत की ढलान पर टाटा 407 पलटी, फतेहाबाद के 12 से अधिक यात्री घायल

हर्ष पर्वत की ढलान पर टाटा 407 पलटी, फतेहाबाद के 12 से अधिक यात्री घायल

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर जिले के हर्ष पर्वत मार्ग पर शनिवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरियाणा के फतेहाबाद जिले से जीण माता और हर्ष मंदिर के दर्शन के लिए आए यात्रियों से भरी टाटा 407 सवारी गाड़ी ढलान पर ब्रेक फेल होने से पलट गई। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को राजकीय श्री कल्याण अस्पताल, सीकर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, गाड़ी में 35 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। दोपहर करीब साढ़े तीन से चार बजे हर्ष पर्वत के ढलान पर अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए, जिससे चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। इसके बाद सदर थाना पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई।

पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, अधिकांश यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि मनजीत पुत्र बलवान नामक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसके दोनों पैर दबने से चोटें आई थीं, जिसे जेसीबी की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

स्थानीय निवासी शंकर सैनी ने बताया कि यात्री पहले जीण माता मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद हर्ष मंदिर जा रहे थे। ढलान के अंतिम मोड़ पर वाहन असंतुलित हो गया। चालक ने यात्रियों को बचाने का भरसक प्रयास किया। उन्होंने प्रशासन से हर्ष पर्वत मार्ग पर स्थायी एंबुलेंस व पीएससी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) स्थापित करने की मांग दोहराई।

फिलहाल सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ब्रेक फेल होना हादसे का कारण माना जा रहा है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए बाधित यातायात को पुलिस ने सुचारू करा दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet