[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गंदे पानी की निकासी को लेकर एवं दूषित पानी से भरे हुए घड़ो को ‌ लेकर पहुंचे आमजन नगर परिषद ‌ का किया घेराव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गंदे पानी की निकासी को लेकर एवं दूषित पानी से भरे हुए घड़ो को ‌ लेकर पहुंचे आमजन नगर परिषद ‌ का किया घेराव

गंदे पानी की निकासी को लेकर एवं दूषित पानी से भरे हुए घड़ो को ‌ लेकर पहुंचे आमजन नगर परिषद ‌ का किया घेराव

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर शहर के नागरिकों ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान के नेतृत्व में गन्दे पानी का मटका लेकर शहर के विभिन्न वार्डो में गन्दे पानी के भराव को लेकर नगर परिषद चूरू का घेराव किया गया।आसिफ खान ने बताया कि चूरू शहर के वार्ड नं 21,30,42,18,03 सहित विभिन्न वार्डो में गन्दे पानी के भराव के कारण आमजन को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,जल भराव गन्दे पानी की गेनाणी बन चुकी है जिससे आमजन के घरों में पानी जाने लगा है,आमजन के आवागमन में परेशानी हो रही है,गन्दा पानी बीमारियों का घर बन चुका है व सीवरेज का दूषित पानी बहुत बड़ी समस्या बनी हुई हैं।

आमजन गन्दे पानी का मटका लेकर नगर परिषद पहुंची है ताकि प्रशासन को भी पता चले आमजन किस हालात से गुजर रहा हैं। एसी ‌ प्रकोष्ठ कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश कल्ला, अनीश खान, आज़म कुरेशी, विमल ओझा, अमन दाधिच, आमीन खाँ रि. ए एस एम, शब्बीर खाँ, ‌ महबूब खान, सुरेंद्र बरोड़, एडवोकेट आबिद हुसैन, सहित सेंकडो की संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62