[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुफ्ती मोहम्मद सफीक सिकरीया का चूरू आगमन पर भव्य स्वागत, रेलवे स्टेशन से घर तक निकली स्वागत रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुफ्ती मोहम्मद सफीक सिकरीया का चूरू आगमन पर भव्य स्वागत, रेलवे स्टेशन से घर तक निकली स्वागत रैली

मुफ्ती मोहम्मद सफीक सिकरीया का चूरू आगमन पर भव्य स्वागत, रेलवे स्टेशन से घर तक निकली स्वागत रैली

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  मोहम्मद अली पठान

चूरू : जैसलमेर के पोकरण स्थित दारुल मदरसा से मुफ्ती की डिग्री हासिल करने के बाद चूरू पहुंचे मुफ्ती मोहम्मद सफीक सिकरीया का शहर में भव्य स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन से लेकर उनके आवास तक रैली के रूप में स्वागत किया गया, जहां रास्ते में जगह-जगह फूल मालाओं से उनका अभिनंदन हुआ।

मुफ्ती मोहम्मद सफीक सिकरीया, जिला मुख्यालय स्थित सिकरीया कॉलोनी वार्ड नंबर 4 निवासी अब्दुल गनी सिकरीया के पौत्र हैं। मुफ्ती की डिग्री इस्लाम में एक उच्च धार्मिक और न्यायिक शिक्षा मानी जाती है, जिसके तहत विद्वान को शरीयत की व्याख्या और धार्मिक मामलों में फतवा देने का अधिकार प्राप्त होता है।

समाज के लिए गर्व का क्षण

मुफ्ती मोहम्मद सफीक के पिता मोहम्मद रफीक सिकरीया ने बताया कि तेली समाज में यह बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले उनके भाई हाफिज मोहम्मद फारूक ने हाफिज की डिग्री हासिल कर समाज का नाम रोशन किया था, और अब उनके पुत्र ने मुफ्ती बनकर समाज को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि पहले समाज में शिक्षा का अभाव था, लेकिन अब दुनियावी और दीनी दोनों शिक्षाओं को महत्व दिया जा रहा है।

जगह-जगह हुआ स्वागत

स्वागत रैली के दौरान नई सड़क तुगलक स्टोन के पास साजिद तुगलक, गौरी इलेक्ट्रॉनिक्स के सामने हारून गोरी व जाकिर गोरी, मोहम्मदी चौक, मस्जिद तेलियान, मदीना मस्जिद, तौकीर उलूम, बादशाह कॉलोनी, तुगलक नगर और सिकरीया कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों पर मोहल्लेवासियों और समाज के लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

इस अवसर पर चाचा मुबारक सिकरीया, हाफिज मोहम्मद फारूक, मकसूद मंडावरिया, मोहम्मद समीर मंडावरिया, सोहेल चौहान सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे। अंत में परिवार की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62