[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर एसडीएम रामकुमार वर्मा का सम्मान:कर्म भूमि सेवा संस्थान ने किया अभिनंदन, जिला स्तर पर हुए सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर एसडीएम रामकुमार वर्मा का सम्मान:कर्म भूमि सेवा संस्थान ने किया अभिनंदन, जिला स्तर पर हुए सम्मानित

सरदारशहर एसडीएम रामकुमार वर्मा का सम्मान:कर्म भूमि सेवा संस्थान ने किया अभिनंदन, जिला स्तर पर हुए सम्मानित

सरदारशहर : सरदारशहर में जिला स्तर पर सम्मानित होने के बाद उपंखड अधिकारी रामकुमार वर्मा का अभिनंदन किया गया। यह कार्यक्रम कर्म भूमि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कर्म भूमि सेवा संस्थान के तत्वावधान में हुआ। सरदारशहर के वरिष्ठ अधिवक्ता, अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष और कर्म भूमि सेवा संस्थान के अध्यक्ष माणकचंद भाटी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

ये रहे मौजूद

अभिनंदन समारोह में माणकचंद भाटी (पूर्व अध्यक्ष, अभिभाषक संघ सरदारशहर एवं अध्यक्ष, कर्म भूमि सेवा संस्थान), नरेश भाटी (सचिव, अभिभाषक संघ), कालीचरण पारीक, संदीप भोजक, नितेश भोजक, राजू गहणोलिया, पंकज सैन, अमित मेहरा (एडवोकेट्स), एहसान खोखर, कर्म भूमि सेवा संस्थान के सचिव महेश पारीक एवं कोषाध्यक्ष संजय सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी रामकुमार वर्मा को माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर, अभिनंदन पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके प्रशासनिक कार्यों की सराहना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77