भाजपा की कनिका सिंह बनीं चूरू जिला प्रमुख, पांच मतों से जीता चुनाव
कनिका सिंह को मिले 22 और कांग्रेस की प्रकाश देवी को 17 मत, निर्वाचन पर्यवेक्षक की मौजूदगी में शांतिपूर्ण संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत बुधवार को चूरू जिला प्रमुख पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। भाजपा प्रत्याशी कनिका सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश देवी को पांच मतों से पराजित कर जिला प्रमुख का चुनाव जीत लिया।
निर्वाचन पर्यवेक्षक डॉ. महेंद्र खड़गावत ने संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का पर्यवेक्षण किया, जबकि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में चुनाव संपन्न हुआ।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम, 1994 तथा राजस्थान पंचायतीराज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59, 61 एवं 62 और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों की बैठक जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई।
मतगणना में भाजपा प्रत्याशी कनिका सिंह को 22 तथा कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश देवी को 17 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही कनिका सिंह को पांच मतों के अंतर से विजयी घोषित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2570262


